दुनिया

AI से फैलाया जा रहा था युद्ध का झूठ! X ने पकड़ा पाकिस्तान का शख्स, 31 अकाउंट से चला रहा था प्रोपेगेंडा!

वर्ल्ड डेस्क: अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने एक ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है जो AI से बनाए गए युद्ध से जुड़े वीडियो वायरल कर रहा था।

इस पूरे नेटवर्क को एक पाकिस्तानी व्यक्ति ऑपरेट कर रहा था, जो 31 अलग-अलग अकाउंट्स के जरिए भ्रामक कंटेंट फैलाने का काम कर रहा था।

31 अकाउंट्स से चल रहा था फर्जी नेटवर्क

X के प्रोडक्ट हेड Nikita Bier ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि एक व्यक्ति ने 31 अकाउंट्स को कंट्रोल कर रखा था।

इनमें से कई अकाउंट पहले हैक किए गए थे और बाद में इनके यूजरनेम बदलकर “Iran War Monitor” जैसे नाम रख दिए गए थे। इन अकाउंट्स से AI-जनरेटेड वीडियो और ईरान के समर्थन में बनाए गए कंटेंट तेजी से पोस्ट किए जा रहे थे।

AI से बनाए गए युद्ध के वीडियो

जांच में सामने आया कि इन अकाउंट्स के जरिए युद्ध से जुड़े कई ऐसे वीडियो पोस्ट किए गए जो असल में AI से तैयार किए गए फर्जी वीडियो थे।

इनका मकसद सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाना और लोगों को यह दिखाना था कि युद्ध के हालात इससे ज्यादा गंभीर हैं।

ट्रेंडिंग टॉपिक से कमाई की कोशिश

जब इस नेटवर्क के पीछे फंडिंग को लेकर सवाल पूछा गया तो निकीता बीयर ने बताया कि ज्यादातर मामलों में ऐसे लोग किसी सरकार या संगठन के लिए काम नहीं करते।

उनका असली मकसद सोशल मीडिया से पैसे कमाना होता है। ट्रेंडिंग विषयों पर वीडियो डालकर ज्यादा व्यू और इम्प्रेशन हासिल किए जाते हैं, जिससे मोनेटाइजेशन के जरिए कमाई हो सके।

AI वीडियो पर सख्ती

X ने चेतावनी दी है कि अगर कोई यूजर युद्ध जैसे संवेदनशील मुद्दों पर AI-जनरेटेड वीडियो पोस्ट करता है और यह नहीं बताता कि वीडियो AI से बनाया गया है, तो उसे क्रिएटर रेवेन्यू प्रोग्राम से निलंबित किया जा सकता है।

नियम तोड़ने पर स्थायी बैन

कंपनी ने साफ किया है कि अगर कोई क्रिएटर बार-बार AI कंटेंट से जुड़े नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे हमेशा के लिए इस कमाई वाले प्रोग्राम से बाहर कर दिया जाएगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि आधुनिक AI तकनीक के कारण फर्जी वीडियो बनाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है, इसलिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अब ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

Related posts

अफगानिस्तान को मिला रूस का साथ, पाकिस्तान-अमेरिका की बढ़ी टेंशन, क्या तालिबान को मिलेंगे मिग-सुखोई और S-400?

News Author

Trump Greenland Plan: ट्रंप के प्लान पर NATO की बड़ी चाल, अचानक 6 देशों की सेना ग्रीनलैंड पहुंची, जानिए पूरी वजह

News Author

F-15E के दोनों पायलट सुरक्षित: दुश्मन के इलाके से अमेरिका का सबसे खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन!

News Author

Leave a Comment