राजधानी दिल्लीराष्ट्रीय

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान आज, चुनाव आयोग शाम 4 बजे बताएगा तारीखें!

नई दिल्ली: देश के पांच बड़े राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान आज किया जाएगा। भारतीय निर्वाचन आयोग शाम करीब 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा।

इन राज्यों में असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं, जहां जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार चुनाव की तारीखों, मतदान के चरणों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे।

चुनाव तैयारियों का लिया गया जायजा

चुनाव की घोषणा से पहले चुनाव आयोग की टीम ने सभी पांच राज्यों का दौरा किया था। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने चुनाव तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया।

आयोग ने प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर मतदान के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

पश्चिम बंगाल में कई चरणों में मतदान संभव

सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पश्चिम बंगाल में इस बार 4 से 8 चरणों में मतदान कराया जा सकता है।

वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में भी पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान कराया गया था।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य में बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

अन्य राज्यों में 1 से 3 चरणों में चुनाव

वहीं असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक से तीन चरणों में मतदान कराए जाने की संभावना जताई जा रही है।

पिछले चुनावों में भी इन राज्यों में अपेक्षाकृत कम चरणों में मतदान कराया गया था।

सुरक्षा व्यवस्था पर खास जोर

सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले पश्चिम बंगाल में अब तक करीब 480 बटालियन केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की जा चुकी है।

चुनाव आयोग का उद्देश्य है कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जाए।

आज साफ हो जाएगा पूरा चुनाव कार्यक्रम

आज शाम चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद यह साफ हो जाएगा कि इन पांचों राज्यों में मतदान कब होगा और मतगणना की तारीख क्या होगी।

Related posts

दिल्ली बॉर्डर से लश्कर आतंकी शब्बीर लोन गिरफ्तार, ISI कनेक्शन उजागर!

News Author

महिला पत्रकार का पीछा करने के आरोप में दो लोग कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

News Author

सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, बोले- “केस मेरे लिए मेडल हैं”, 32 मुकदमों का किया जिक्र

News Author

Leave a Comment