तकनीकी क्षेत्र

अप्रैल 2026 में स्मार्टफोन लॉन्च की भरमार, खरीदने से पहले जानें पूरी लिस्ट

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अप्रैल 2026 में कई बड़ी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही हैं, जिनमें बजट से लेकर मिड-रेंज और फ्लैगशिप डिवाइस शामिल हैं।

Redmi, Realme, Vivo, OnePlus और Oppo जैसी कंपनियां इस महीने अपने नए डिवाइस पेश करेंगी।

2 अप्रैल को लॉन्च होंगे कई स्मार्टफोन

अप्रैल की शुरुआत ही बड़े लॉन्च के साथ होने जा रही है।

Redmi Note 15 5G SE को 2 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलने की उम्मीद है।

वहीं Realme 16 5G भी इसी दिन लॉन्च होगा, जिसमें पहली बार ‘Selfie Mirror’ फीचर दिया जाएगा, जिससे यूजर्स बेहतर सेल्फी क्लिक कर पाएंगे।

इसके अलावा Vivo V70 FE भी 2 अप्रैल को लॉन्च होगा, जिसमें 200MP का अल्ट्रा क्लियर OIS कैमरा दिया जाएगा।

OnePlus और AI+ भी तैयार

OnePlus Nord 6 7 अप्रैल को लॉन्च होगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत 9000mAh की बैटरी बताई जा रही है, जो लंबा बैटरी बैकअप दे सकती है।

वहीं भारतीय कंपनी AI+ 9 अप्रैल को अपने दो स्मार्टफोन AI+ Nova 2 5G और AI+ Nova 2 Ultra 5G लॉन्च करेगी। Ultra मॉडल में Nothing फोन जैसा लाइटिंग डिजाइन देखने को मिल सकता है।

फ्लैगशिप और बजट फोन भी लाइन में

Oppo Find X9 Ultra को अप्रैल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी का फ्लैगशिप डिवाइस होगा, जिसमें प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा Infinix भी अपना नया Infinix Note 60 Pro लॉन्च कर सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Poco M8 Pro, Moto G67 और iQOO Neo 11 जैसे डिवाइस भी इस महीने लॉन्च हो सकते हैं।

क्या आपको इंतजार करना चाहिए?

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अप्रैल आपके लिए बेहतरीन समय साबित हो सकता है। इस महीने कई नए फीचर्स जैसे हाई मेगापिक्सल कैमरा, बड़ी बैटरी और यूनिक डिजाइन देखने को मिलेंगे।

इसलिए बेहतर होगा कि आप लॉन्च के बाद सभी विकल्पों की तुलना करें और फिर अपने बजट और जरूरत के हिसाब से सही स्मार्टफोन चुनें।

Related posts

भारत की बड़ी रक्षा सफलता: DRDO का मल्टी-लेयर बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम सफल, हवा में ही नष्ट होंगे दुश्मन के मिसाइल हमले!

News Author

WhatsApp पर बिना OTP और सिम के अकाउंट हैक, जानिए नया फ्रॉड तरीका

News Author

Sora बंद करने पर Sam Altman का बड़ा खुलासा!

News Author

Leave a Comment