पश्चिम बंगाल

बंगाल चुनाव: आज BJP का घोषणा पत्र जारी, अमित शाह की मौजूदगी में बड़ा ऐलान!

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल चरम पर है। आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपना बहुप्रतीक्षित घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। पार्टी इस घोषणा पत्र को बंगाल की राजनीति में बड़ा टर्निंग पॉइंट मान रही है।

घोषणा पत्र में क्या होगा खास?

भाजपा के घोषणा पत्र में कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, रोजगार और सरकारी कर्मचारियों से जुड़े अहम मुद्दों पर फोकस रहने की उम्मीद है। पार्टी “सुशासन और सुरक्षित बंगाल” के विजन के साथ राज्य में बदलाव का स्पष्ट रोडमैप पेश करेगी।

घोषणा पत्र जारी होने के बाद अमित शाह पश्चिमी मेदिनीपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे और खड़गपुर में रोड शो भी करेंगे, जिससे चुनावी अभियान को और गति मिलने की संभावना है।

PM मोदी की 6 बड़ी गारंटियां

इससे पहले प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हल्दिया, आसनसोल और बीरभूम में चुनावी रैलियों के दौरान भाजपा की 6 बड़ी गारंटियों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर बंगाल में “भयमुक्त वातावरण” और “निष्पक्ष न्याय” सुनिश्चित किया जाएगा।

6 प्रमुख गारंटियां

  • राज्य में भय और हिंसा से मुक्ति
  • भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई
  • सरकारी सिस्टम को जवाबदेह बनाना
  • घोटालों की जांच और दोषियों को सजा
  • शरणार्थियों को सम्मान, घुसपैठ पर नियंत्रण
  • सरकारी कर्मचारियों के लिए सुरक्षा और 7वां वेतन आयोग लागू करने का वादा

TMC सरकार पर निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य की मौजूदा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “जो लोग अब तक बंगाल को लूटते आए हैं, उनसे एक-एक रुपये का हिसाब लिया जाएगा।” भाजपा इस चुनाव में भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को प्रमुख मुद्दा बना रही है।

चुनाव की तारीखें और राजनीतिक मुकाबला

पश्चिम बंगाल में मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा। भाजपा, टीएमसी और कांग्रेस समेत सभी दल चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। यह चुनाव राज्य की राजनीति की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है।

Related posts

टीएमसी में बगावत की आहट, 19 सांसदों की सूची आने से ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें!

News Author

वोटिंग के दिन सड़कों पर उतरीं ममता बनर्जी, BJP पर लगाए धांधली के आरोप!

News Author

मुंबई-कोलकाता पर समुद्र का बढ़ता खतरा, 1.4 करोड़ लोगों पर मंडरा रहा जोखिम; UN रिपोर्ट ने चेताया!

News Author

Leave a Comment