अन्तर्राष्ट्रीयदुनिया

अमेरिका में हड़कंप: फायरिंग के बीच लड़खड़ाए ट्रंप, सीक्रेट सर्विस ने सेकंडों में बचाया!

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में आयोजित प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अचानक फायरिंग की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। कार्यक्रम में मौजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फायरिंग के बीच ट्रंप लड़खड़ाए, एजेंट्स ने तुरंत संभाला

जैसे ही गोली चलने की आवाज आई, यूएस सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स तुरंत हरकत में आ गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रंप मंच पर खड़े थे, तभी अचानक हलचल हुई और वे थोड़े लड़खड़ा गए। इससे पहले कि स्थिति बिगड़ती, एजेंट्स ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया और तेजी से बाहर निकाल लिया।

कुछ ही सेकंड में पूरा सुरक्षा ऑपरेशन पूरा कर लिया गया, जिससे राष्ट्रपति पूरी तरह सुरक्षित रहे।

मेलानिया ट्रंप के चेहरे पर दिखा डर

घटना के दौरान फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी मौजूद थीं। गोली की आवाज सुनते ही उनके चेहरे पर डर साफ नजर आया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें भी तुरंत सुरक्षित वाहन तक पहुंचाया।

जेडी वैंस के लिए एक्टिव हुआ ‘प्लान B’

उपराष्ट्रपति जेडी वैंस के लिए अलग सुरक्षा रणनीति लागू की गई। सुरक्षा एजेंसियों ने ‘प्लान B’ को एक्टिव करते हुए उन्हें अलग रास्ते से बाहर निकाला। इस प्लान का मकसद यह होता है कि किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में शीर्ष नेताओं को अलग-अलग दिशाओं में सुरक्षित निकाला जाए, ताकि जोखिम कम किया जा सके।

हॉल में दहशत, टेबल के नीचे छिपे लोग

घटना के समय सैकड़ों मेहमान मौजूद थे, जिनमें पत्रकार, राजनेता और कई बड़ी हस्तियां शामिल थीं। जैसे ही फायरिंग हुई, लोगों ने ‘डक डाउन’ की आवाज सुनते ही टेबल के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। बाहर पुलिस और हेलीकॉप्टर तुरंत सक्रिय हो गए और पूरे इलाके को घेर लिया गया।

हमलावर गिरफ्तार, ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया

करीब एक घंटे बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने “बेहद शानदार काम” किया। हालांकि इस घटना ने अमेरिका की हाई-प्रोफाइल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related posts

ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी: ‘बातचीत ही आखिरी रास्ता, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलो’!

News Author

पश्चिम एशिया में ‘एनर्जी वॉर’ से कांपा ग्लोबल बाजार, मंदी का खतरा गहराया!

News Author

Iran Unrest: फोन-इंटरनेट ठप, ट्रंप की चेतावनी और 45 मौतें, आखिर क्यों जल रहा है ईरान?

News Author

Leave a Comment