राजधानी दिल्लीराष्ट्रीय

Rajdhani Express Train Fire: राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, B-1 कोच जलकर खाक, सभी यात्री सुरक्षित!

त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन आ रही राजधानी एक्सप्रेस में रविवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्रेन के एसी कोच में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों की तेजी से सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

मध्य प्रदेश में हुआ बड़ा हादसा

जानकारी के मुताबिक ट्रेन नंबर 12431 त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के B-1 कोच में आग लगी। यह घटना कोटा रेल मंडल के लूणी रिच्छा और विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन के बीच रविवार सुबह करीब 5:15 बजे हुई।

गार्ड ने धुआं उठता देख तुरंत लोको पायलट को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को तुरंत रोका गया। रेलवे स्टाफ ने तेजी दिखाते हुए करीब 15 मिनट में पूरे कोच को खाली करा लिया।

जलकर पूरी तरह खाक हुआ कोच

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा B-1 कोच जलकर लगभग पूरी तरह नष्ट हो गया। हादसे के बाद ट्रेन की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई और प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया।

रेलवे की राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची। आसपास के स्टेशनों से रेलवे कर्मचारियों को बुलाया गया और स्थानीय प्रशासन ने भी राहत कार्य में मदद की।

दिल्ली-मुंबई रेल रूट पर असर

इस घटना के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई। रेलवे अधिकारी ट्रैक और तकनीकी व्यवस्था को सामान्य करने में जुटे हुए हैं। रतलाम से टावर वैगन, ART और ARME जैसी आपातकालीन ट्रेनें भी घटनास्थल के लिए रवाना की गईं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन सुबह 3:45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी और उसका अगला स्टॉप कोटा जंक्शन था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया।

जांच में जुटा रेलवे प्रशासन

घटना की जानकारी मिलते ही रतलाम मंडल के DRM मौके के लिए रवाना हो गए। रेलवे की तकनीकी टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल आग लगने की असली वजह सामने नहीं आई है।

रेलवे प्रशासन ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मामले की पूरी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Related posts

खान सर-रोशन आनंद विवाद के बीच बड़ा घटनाक्रम, रोशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत!

News Author

सोने-चांदी में मची हलचल, चांदी 15,000 रुपये प्रति किलो टूटी

News Author

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पुलिस की चूक से सोनम रघुवंशी को मिली जमानत!

News Author

Leave a Comment