उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

UP Weather Today: यूपी पर मौसम का महाकहर! 65 KM की रफ्तार से आएगा तूफान, कई जिलों में अलर्ट!

उत्तर प्रदेश में मौसम अब बेहद खतरनाक करवट लेने जा रहा है। एक तरफ भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान करेगी, तो दूसरी तरफ तेज आंधी और बारिश मुश्किलें बढ़ा सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक यूपी में गर्मी और तूफानी मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा।

दिन में आग उगलेंगे आसमान, बढ़ेगी गर्मी

लखनऊ, नोएडा, आगरा, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई शहरों में तेज धूप और गर्म हवाएं चलने की संभावना है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक हालात सबसे ज्यादा खराब रह सकते हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है और हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है।

डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोगों से लगातार पानी पीने और बिना जरूरत धूप में बाहर न निकलने की अपील की गई है।

शाम होते ही बदलेगा मौसम

दिनभर की झुलसा देने वाली गर्मी के बाद शाम में मौसम अचानक बदल सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

कुछ इलाकों में बिजली गिरने और पेड़ टूटने जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा

मौसम विभाग ने आगरा, मथुरा, कानपुर, कुशीनगर, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, आजमगढ़, सोनभद्र, मऊ, बलिया, कौशाम्बी, फतेहपुर और बलरामपुर में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बन रहे सिस्टम की वजह से वातावरण में तेजी से बदलाव हो रहा है।

किसानों और यात्रियों के लिए चेतावनी

तेज हवाओं और बारिश की आशंका को देखते हुए किसानों को फसलों और खुले में रखे सामान को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। वहीं यात्रा करने वाले लोगों को घर से निकलने से पहले अपने जिले का मौसम अपडेट जरूर देखने को कहा गया है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल प्री-मानसून गतिविधियां शुरू नहीं हुई हैं, लेकिन मौसम में अस्थिरता तेजी से बढ़ रही है। आने वाले दिनों में यूपी के कई हिस्सों में अचानक मौसम बदल सकता है।

Related posts

बसपा में परिवार से जुड़े फैसलों के बीच आज अहम बैठक, ईशान आनंद की जिम्मेदारी पर नजर

News Author

दिल्ली-NCR में ग्रैप-4 लागू, नियम तोड़ने पर सिर्फ जुर्माना नहीं, जेल भी हो सकती है—जानें पूरा कानून

News Author

CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- ‘बबुआ 12 बजे उठते थे, 5 बजे जिम और 7 बजे महफिल’!

News Author

Leave a Comment