एसएसपी मुरादाबाद के निर्देशन में सभी थानों पर आयोजित हुई जनसुनवाई

जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता

थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश
मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा थाना समाधान दिवस पर जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान थाना भगतपुर में भी फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया और उनके त्वरित, उचित तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक पीड़ित को न्याय समय पर मिले और जनता का भरोसा कानून व्यवस्था पर और मजबूत हो।