Moradabadअपना शहर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद द्वारा जनसुनवाई में मौजूद फरियादी

जनसुनवाई करते एसएसपी सतपाल अंतिल
जनसुनवाई करते एसएसपी सतपाल अंतिल

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसी भी पीड़ित को न्याय के लिए बार-बार थाने और पुलिस कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।


जनसुनवाई करते एसएसपी सतपाल अंतिल

एसएसपी मुरादाबाद ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई और महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी और संवेदनशील बनाया जाए, ताकि पीड़ितों को तत्काल राहत मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जोर देते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य आम नागरिकों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना है, और इसके लिए पारदर्शिता एवं जवाबदेही को हर स्तर पर बनाए रखा जाएगा।

मुरादाबाद पुलिस प्रशासन द्वारा इस तरह की नियमित जनसुनवाई न केवल जनता का विश्वास बढ़ा रही है, बल्कि कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम भी साबित हो रही है।

Related posts

Moradabad Railway News: रेलवे आपदा राहत टीम और NDRA ने रोजा यार्ड में की मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास

News Author

आंधी-तूफान ने मुरादाबाद में बरपाया कहर

News Author

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह की आत्मीय भेंट

News Author

Leave a Comment