उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

यूपी STF की बड़ी कार्रवाई: फेंसिडिल तस्करी में अमित सिंह टाटा गिरफ्तार

यूपी STF की बड़ी कार्रवाई: फेंसिडिल तस्करी में अमित सिंह टाटा गिरफ्तार

सोर्स। लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फेंसिडिल सिरप तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में एसटीएफ ने अमित सिंह टाटा को गिरफ्तार किया, जो लंबे समय से अवैध दवा की सप्लाई चेन का हिस्सा बताया जा रहा है। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि इस पूरे नेटवर्क का किंगपिन दुबई में बैठा शुभम जायसवाल है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फेंसिडिल तस्करी को संचालित कर रहा था।

यूपी STF की बड़ी कार्रवाई: फेंसिडिल तस्करी में अमित सिंह टाटा गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार शुभम ने झारखंड से फेंसिडिल सिरप की आपूर्ति शुरू कर बांग्लादेश तक एक बड़ा रैकेट तैयार कर लिया था। हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि Abott कंपनी ने फर्जीवाड़े और दुरुपयोग के मामलों के बाद फेंसिडिल का प्रोडक्शन बंद कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद शुभम के पास कंपनी की कुल 5 सुपर स्टॉकिस्ट फर्मों में से 2 के अधिकार मौजूद थे, जिनका उसने दुरुपयोग करते हुए भारी मात्रा में अवैध स्टॉक जुटाया।

तस्करी के इस खेल से शुभम ने करोड़ों की संपत्ति बनाई है। दुबई में बैठकर वह भारत के कई राज्यों में नेटवर्क चलाता था और बांग्लादेश में अवैध सप्लाई भेजता था। एसटीएफ ने अमित सिंह टाटा की गिरफ्तारी के बाद कई अहम लिंक पाए हैं और शुभम समेत पूरे गैंग पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।

एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि इस रैकेट में और भी कई लोग जुड़े हो सकते हैं। पूरे मामले की गहन जांच जारी है और जल्द और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Related posts

पत्नी को फोटो भेजनी है’… और फिर स्प्रे मारकर फरार! नोएडा में दिनदहाड़े लूट का नया तरीका!

News Author

यूपी में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल: 24 IPS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के SSP-SP बदले

News Author

UP Board 2026: मार्कशीट में गलती सुधारने का आखिरी मौका, 6 मई तक करें आवेदन

News Author

Leave a Comment