Moradabadउत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

Moradabad Railway News: रेलवे आपदा राहत टीम और NDRA ने रोजा यार्ड में की मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास

मुरादाबाद। आपदा प्रबंधन और यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से मुरादाबाद मंडल की रेलवे आपदा राहत टीम ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRA) के साथ मिलकर रोजा यार्ड में एक व्यापक मॉक ड्रिल में भाग लिया। यह अभ्यास गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

रोजा यार्ड में दुर्घटना पर आधारित मॉक ड्रिल

रोजा गुड्स लाइन नंबर 05 पर एक कोच संख्या NR-054718 को दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में दर्शाकर मॉक ड्रिल की गई। इस परिदृश्य में 07 यात्रियों को गंभीर रूप से घायल और 25 यात्रियों को घायल दिखाया गया। आपात स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य का वास्तविक अभ्यास किया गया।

NDRA और रेलवे टीम की त्वरित कार्रवाई

घटना स्थल पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRA) की 33 सदस्यीय टीम, कमांडर रविन्द्र सिंह असवाल के नेतृत्व में, सहायक निरीक्षक पंकज जोशी सहित सभी आवश्यक आधुनिक उपकरणों के साथ मौजूद रही। टीम ने राहत एवं बचाव कार्यों का प्रभावी प्रदर्शन किया।

रेलवे के अधिकारी और मेडिकल टीम रहे शामिल

मॉक ड्रिल में रेलवे की आपदा राहत टीम की ओर से वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी प्रशांत शर्मा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिकी अभियंता (C&W) सतेन्द्र कुमार, मंडल यांत्रिकी अभियंता सतीश कुमार मीना, मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता हरजीत सिंह, डीएमओ हर्षित सक्सेना सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। इसके साथ ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे मेडिकल टीम ने भी NDRA के साथ समन्वय कर अभ्यास को सफल बनाया।

आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मिला बल

इस मॉक ड्रिल के माध्यम से रेलवे और NDRA ने अपने-अपने संसाधनों, त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र और व्यवस्थित कार्यप्रणाली का अभ्यास किया। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभ्यास से वास्तविक आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

Related posts

2027 यूपी चुनाव: सपा में टिकट को लेकर सख्ती, अखिलेश यादव तैयार करवा रहे गोपनीय रिपोर्ट

News Author

मझोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई हत्या के मामले में फरार वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

News Author

मुठभेड़ में चरस तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

News Author

Leave a Comment