अन्तर्राष्ट्रीयदेश-विदेश ब्रेकिंग न्यूज़

बांग्लादेश में हिंसा का तांडव: भीड़ ने सात साल की बच्ची को जिंदा जलाया, सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम

नई दिल्ली।
बांग्लादेश में छात्र नेता और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में भड़की हिंसा के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लक्ष्मीपुर सदर उपजिला में भीड़ ने एक घर को आग के हवाले कर दिया। इस भयावह आगजनी में सात साल की मासूम बच्ची की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादी की मौत के बाद उग्र हुआ जनआक्रोश

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के एक नेता का बताया जा रहा है। आरोप है कि भीड़ ने घर को बाहर से बंद कर आग लगा दी, जिससे अंदर फंसे लोगों को बचने का मौका नहीं मिल सका। इस घटना ने पूरे बांग्लादेश को झकझोर कर रख दिया है।

सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम

हादी की पार्टी इंकलाब मंच ने अंतरिम सरकार को उनके हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। शनिवार दोपहर ढाका के शाहबाग चौराहे पर हजारों समर्थकों की मौजूदगी में यह चेतावनी दी गई। इंकलाब मंच के नेताओं ने साफ कहा कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

कैसे हुई थी शरीफ उस्मान हादी की हत्या

12 दिसंबर को ढाका के बिजोयनगर इलाके में एक चुनावी अभियान के दौरान नकाबपोश बंदूकधारियों ने हादी के सिर में गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल हादी को इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई। 32 वर्षीय हादी को शनिवार को ढाका विश्वविद्यालय मस्जिद के पास कड़ी सुरक्षा के बीच दफनाया गया।

पूरे देश में हिंसा और तोड़फोड़

हादी की मौत के बाद बांग्लादेश के कई शहरों में हमले, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। चटोग्राम में सहायक भारतीय उच्चायुक्त के आवास पर पत्थरबाजी की घटना ने हालात की गंभीरता और बढ़ा दी है। इसके मद्देनजर ढाका सहित कई इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में था हादी

शरीफ उस्मान हादी जुलाई 2024 के जन आंदोलन का प्रमुख चेहरा था और इंकलाब मंच का प्रवक्ता भी। वह भारत का कट्टर आलोचक माना जाता था और उसने ढाका-8 सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 13वां संसदीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। हादी के परिवार ने शाहबाग में स्मारक बनाने की मांग भी की है।

नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ी

बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा को देखते हुए भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने उच्चायोग के आसपास अतिरिक्त बल तैनात कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी है।

Related posts

ईरान की 4 शर्तें सुनकर हिल गया अमेरिका! क्या ट्रंप मानेंगे सब कुछ?

News Author

India–EU Free Trade Deal: भारत-EU डील से क्यों भड़का अमेरिका? यूक्रेन युद्ध को लेकर ‘धोखे’ का आरोप समझिए

News Author

क्या ट्रंप की रजामंदी से भारत को मिलेगा वेनेजुएला का तेल? रिलायंस ने अमेरिका से मांगी मंजूरी

News Author

Leave a Comment