उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

रामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक पलटकर बोलेरो पर गिरा, ड्राइवर की मौके पर मौत

रामपुर (उत्तर प्रदेश)

रामपुर में दिल्ली–नैनीताल हाईवे-87 पर रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बोलेरो चालक की दर्दनाक मौत हो गई। लकड़ी के बुरादे से भरा एक ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद बोलेरो पर पलट गया, जिससे बोलेरो पूरी तरह पिचक गई। हादसा इतना भयावह था कि चालक का शरीर बुरी तरह दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसा पहाड़ी गेट चौराहे के पास हुआ। टक्कर के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और करीब 3 घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे का पूरा घटनाक्रम साफ दिखाई दे रहा है।

क्रेन और बुलडोजर से चला रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन व बुलडोजर की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। ट्रक को सीधा कर सड़क किनारे किया गया। बोलेरो में चालक का शव बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे गाड़ी को काटकर बाहर निकाला गया।

कैसे हुआ हादसा?

मृतक की पहचान फिरासत, निवासी गूजर टोला के रूप में हुई है। वह बिजली विभाग के एसडीओ की बोलेरो चलाता था। रविवार शाम करीब साढ़े 4 बजे वह खौद उपकेंद्र पर एसडीओ को छोड़ने के बाद घर लौट रहा था।

घर से लगभग एक किलोमीटर पहले हाईवे के कट पर वह अचानक बोलेरो मोड़ने लगा। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक काफी नजदीक पहुंच चुका था। बोलेरो आधी सड़क पार कर चुकी थी। टक्कर से बचने के प्रयास में ट्रक चालक ने वाहन को डिवाइडर पर चढ़ा दिया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से ट्रक बोलेरो को रगड़ते हुए उसी पर पलट गया।

हाईवे पर यातायात रहा बाधित

हादसे के बाद दिल्ली–नैनीताल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक को सुचारू कराया। घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Related posts

अमरोहा में धार्मिक उन्माद फैलाने वाली भाभीजान समरीन गिरफ्तार हिंदू लड़कियों पर अभद्र वीडियो के बाद माफी का कोई असर नहीं

News Author

UP Board 2026: मार्कशीट में गलती सुधारने का आखिरी मौका, 6 मई तक करें आवेदन

News Author

महिला आरक्षण बिल पर सपा का अलग रुख, अखिलेश ने उठाए सवाल!

News Author

Leave a Comment