उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

फतेहपुर की पटाखा मंडी में लगी भीषण आग,इलाके में हड़कंप

फतेहपुर में पटाखा मंडी

तेज धमाकों और उठते धुएं के गुबार से इलाका दहल उठा।फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हालांकि राहत की बात ये है कि अब तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है दिवाली से पहले लगी इस आग ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल घटना स्थल को सील कर दिया गया है और मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई हैपटाखा मंडी दिवाली से पहले हर साल एमजी कॉलेज के पास लगती है, जहां बड़ी संख्या में व्यापारी अस्थायी दुकानें लगाकर पटाखों की बिक्री करते हैं. प्रशासन ने पहले ही सुरक्षा के इंतज़ाम के निर्देश दिए थे, लेकिन हादसे ने इन तैयारियों की पोल खोल दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग किन कारणों से लगी. आशंका जताई जा रही है कि या तो शॉर्ट सर्किट या किसी पटाखे के चलते यह हादसा हुआ. फिलहाल घटनास्थल को सील कर दिया गया है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है और पूरी घटना की मैजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी. अधिकारियों ने दुकानदारों और आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें

Related posts

यूपी: मुरादाबाद के बुद्ध बाजार में भीषण आग, 25 साल पुरानी कपड़ा दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान!

News Author

Budget 2026: यूपी के लिए क्यों है बेहद खास यह बजट? 2027 चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा दांव

News Author

दोहरे पैन कार्ड केस में आज़म खान–अब्दुल्ला आज़म को 7 साल की सजा, रामपुर कोर्ट का बड़ा फैसला

News Author

Leave a Comment