खेल जगत

 पर्थ में रोहित शर्मा कर सकते हैं कमाल सचिन तेंदुलकर-धोनी के क्लब में होंगे शामिल

रोहित

रोहित शर्मा रविवार को लंबे समय बाद टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि, इस बार वह बतौर बल्लेबाज खेलने उतरेंगे। ऐसे में सबकी नजरें उन पर टिकी होंगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बेहतर रहा है और इस सीरीज में उन पर खुद को साबित करने का दबाव होगा।भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा रविवार को लंबे समय बाद टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि, इस बार वह बतौर बल्लेबाज खेलने उतरेंगे। ऐसे में सबकी नजरें उन पर टिकी होंगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बेहतर रहा है और इस सीरीज में उन पर खुद को साबित करने का दबाव होगा। ऑस्ट्रेलिया के  खिलाफ पहले मुकाबले में उतरते ही रोहित शर्मा एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे। वह 500 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज बन जाएंगेभारतीय वनडे टीम गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए पर्थ पहुंच गई है। कोहली, रोहित और शुभमन गिल के अलावा पहले बैच के साथ पहुंचने वाले अन्य खिलाड़ियों में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी और सहयोगी स्टाफ के कुछ सदस्य शामिल थे। वहीं गौतम गंभीर और कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्य आज टीम से जुड़ेंगे। 19 अक्तूबर को पर्थ में होने वाला पहला वनडे मैच रोहित शर्मा के अंतर्राष्ट्रीय करियर का 500वां मैच होगा। 

सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और विराट कोहली के बाद भारत के लिए 500 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले रोहित 5वें खिलाड़ी बनेंगे। अगर रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है। तो वह ये उपलब्धि हासिल कर लेंगे। वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार को खेला जाएगा। उसके बाद अगले दो मैच एडिलेड और सिडनी में खेले जाएंगे। इसके बाद 29 अक्तूबर से पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होगी

Related posts

रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जूझ रहे थे!

News Author

Pakistan T20 World Cup 2026: पाकिस्तान अगर टूर्नामेंट से हटा तो किस टीम को मिलेगा मौका? ICC के नियम ने कर दिया साफ

News Author

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में हुई टॉस के दौरान ऐसा हुआ क्या ? भारतीय खिलाड़ी देने लगे कप्तान गिल को बधाई

News Author

Leave a Comment