Moradabadअपना शहर

मुरादाबाद में दीपोत्सव का भव्य आयोजन, 11 लाख दीपों और 1500 ड्रोन से सजा आसमान

11 लाख दीपों से जगमगाया मुरादाबाद

मुरादाबाद। दीपों के पर्व दीपावली से पहले मुरादाबाद में शुक्रवार की शाम एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसे शहरवासी लंबे समय तक भूल नहीं पाएंगे। नगर निगम द्वारा नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के विशेष प्रयासों से आयोजित भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में मुरादाबाद जगमग रोशनी से नहा उठा। इस अवसर पर 11 लाख दीपक जलाकर अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया गया, जबकि 1500 ड्रोन की मदद से आसमान में ऐतिहासिक रामलीला का मंचन हुआ।

जैसे ही ड्रोन शो शुरू हुआ, पूरे परिसर में “जय श्रीराम” के उद्घोष गूंज उठे और वातावरण भक्तिमय हो गया।इस आयोजन को लेकर नगर निगम ने शहर को दीपमालाओं से सजाने की विशेष तैयारी की थी। बुद्धि विहार में 2.50 लाख, स्पंदन सरोवर में 1 लाख, संविधान-साहित्य वाटिका में 5 हजार, वॉर मेमोरियल में 10 हजार, रामलीला मैदान, पुलिस मैदान और कंपनी बाग में डेढ़-डेढ़ लाख, सर्किट हाउस और विजय पथ पर 25-25 हजार, और नगर निगम कार्यालय में 50 हजार दीपक जलाए गए। साथ ही कान्हा गोशाला, अटल घाट, गोदाम, ट्रंचिंग ग्राउंड, वार्डों के पार्क, मंदिरों, घाटों और विकास भवन को भी दीपों से सजाया गया। दीपों की सुनहरी रोशनी, संगीत की गूंज और नागरिकों की भीड़ ने शहर को उत्सव में डुबो दिया।कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा था

बुद्धि विहार फेस-दो में हुआ ड्रोन शो। यहां 1500 ड्रोन से आकाशीय रामलीला का मंचन किया गया। पहली बार शहरवासियों ने आसमान में भगवान श्रीराम के जीवन, मर्यादा और आदर्शों को इतने भव्य रूप में देखा। शो में राम-रावण युद्ध, सिंदूर ऑपरेशन, और प्रेरणादायक दृश्यों के साथ स्वच्छता, सामाजिक एकता, और महिला सशक्तिकरण जैसे संदेशों को कलात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया। ड्रोन से बनी इन आकृतियों को देखकर दर्शक अभिभूत हो उठे। शो के अंत में हुई भव्य आतिशबाजी ने आसमान को रंगों से भर दिया और लोगों की तालियों से पूरा परिसर गूंज उठा।दीपोत्सव स्थल पर आकर्षक रंगोली, पुष्प सज्जा और पारंपरिक वेशभूषा में सजे लोग आयोजन में चार चांद लगा रहे थे। नगर निगम, विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड, एनजीओ और सामाजिक संगठनों के चार हजार से अधिक लोगों ने मिलकर दीप जलाए। दिल्ली रोड से अटल घाट तक दीपों की कतारों ने ऐसा दृश्य बनाया, मानो अयोध्या की झलक मुरादाबाद में उतर आई हो। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी उत्साह और गर्व से भरे नजर आए,इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शहर के प्रमुख समाजसेवी, अधिकारी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

डॉ. अरविंद गोयल, टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन, जीवीसी मनीष जैन, मुरादाबाद मंडल आयुक्त आंजनेय सिंह कुमार अपने परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ महापौर विनोद अग्रवाल, नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल, जिलाधिकारी अनुज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश पाल और महानगर अध्यक्ष गिरीश भडुला ने दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की।नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के नेतृत्व में नगर निगम टीम ने इस कार्यक्रम की महीनों पहले से तैयारी की थी। उनका लक्ष्य था कि मुरादाबाद में ऐसा दीपोत्सव आयोजित किया जाए जो अयोध्या की दीपावली की तर्ज पर यादगार बन सके। शहरवासियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा नजारा उन्होंने पहली बार दे,दीपों की रोशनी, भव्य मंचन और जनसहभागिता ने दीपोत्सव को एक ऐतिहासिक आयोजन बना दिया। हर गलियों और मोहल्लों में दीपों की जगमगाहट से खुशियों की लहर दौड़ गई। दुकानों, मंदिरों और पार्कों में सजावट ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया,मुरादाबाद में हुआ यह दीपोत्सव न सिर्फ तकनीकी दृष्टि से शानदार रहा,

बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक भी बन गया। नागरिकों ने इसे एक यादगार पल बताया, जिसे वे आने वाले वर्षों तक नहीं भूल पाएंगे। दीपावली से पहले मुरादाबाद में जगमगाया यह दीपोत्सव आने वाले समय में शहर की पहचान बन सकता है

Related posts

₹17 लाख का झटका! WhatsApp पर ट्रेडिंग का झांसा देकर कारोबारी से साइबर ठगी, मुरादाबाद में FIR दर्ज

News Author

मुरादाबाद: जनसुनवाई में SSP सतपाल अंतिल ने सुनी शिकायतें, त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश

News Author

अपराधियों में बढ़ा खौफ, शांति बहाली पर एसएसपी मुरादाबाद को संयुक्त संगठनों का सम्मान

News Author

Leave a Comment