Moradabadअपना शहर

इम्पीरियल तिराहे पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, एसपी नगर ने लिया मौके का जायज़ा

चेकिंग

मुरादाबाद। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सोमवार देर शाम नगर पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी मय फोर्स इम्पीरियल तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन चेकिंग अभियान में जुट गए।

इम्पीरियल तिराहा, शहर का व्यस्त और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पॉइंट होने के कारण पुलिस टीम पहले से ही मुस्तैदी के साथ तैनात थी। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके कागज़ात, नंबर प्लेट, चालक की पहचान तथा वाहन में मौजूद सामग्री की बारीकी से जांच की गई।

पुलिस अधीक्षक नगर महोदय ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर टीम का उत्साहवर्धन किया और दिशा-निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को बिल्कुल भी हल्के में न लिया जाए। उन्होंने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने, त्योहारी सीजन व भीड़भाड़ को देखते हुए ऐसे चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

चेकिंग के दौरान कई वाहन चालकों को हेलमेट न पहनने, नंबर प्लेट मानक के अनुरूप न होने और कागज़ात अधूरे होने पर चेतावनी दी गई। कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनकी पहचान सत्यापित की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की सघन चेकिंग से अपराधियों में भय पैदा होता है और आम जनता को सुरक्षा का मजबूत संदेश मिलता है। इम्पीरियल तिराहा चेकिंग ऑपरेशन देर रात तक जारी रहा

Related posts

मुरादाबाद में 22 फरवरी को वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, एक ही मंच पर मिलेंगी सरकारी योजनाएं और मुफ्त कानूनी मदद…

News Author

शिवसेना में बड़ा फेरबदल — गुड्डू सैनी बने मुरादाबाद मंडल प्रमुख, पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने की घोषणा

News Author

मुरादाबाद के मुख्य बाजार में चोरी की वारदातों से हड़कंप, एक ही रात चार दुकानों को बनाया निशाना

News Author

Leave a Comment