Moradabadअपना शहर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

एसएसपी ने सुनी फरियाद

मुरादाबाद। 13 नवम्बर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद द्वारा आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनी गईं। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े, साइबर ठगी, घरेलू हिंसा और अन्य शिकायतों से संबंधित मामले रखे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए ताकि पीड़ित को शीघ्र न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है ताकि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिक स्तर पर ही हो सके।

महोदय ने सभी थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिए कि थानों में जनसुनवाई और महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, जिससे पीड़ित या शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय तक न आना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो समस्याएं थाना स्तर पर निपटाई जा सकती हैं, उनका समाधान वहीं पर किया जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनना और त्वरित समाधान करना भी उतना ही आवश्यक है।

Related posts

मुरादाबाद में रंगदारी का आरोप: बसपा नेता इरफान सैफी पर मुकदमा दर्ज!

News Author

आंधी-तूफान ने मुरादाबाद में बरपाया कहर

News Author

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर DM-SSP का निरीक्षण, होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर कड़े निर्देश

News Author

Leave a Comment