राष्ट्रीय

देश में बड़े केमिकल अटैक की साजिश विफल: गुजरात ATS ने ISIS मॉड्यूल का पर्दाफाश किया

एटीएस

सोर्स। गुजरात एटीएस ने आईएसआईएस मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए देश में संभावित केमिकल अटैक की साजिश को नाकाम किया है। आतंकवाद निरोधी दस्ते ने इस मॉड्यूल से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक डॉक्टर भी शामिल है। गिरफ्तार आतंकियों में लखीमपुर निवासी मोहम्मद सोहेल सैयद सोहेल भी शामिल है, जिसके घर से आईएसआईएस के झंडे और संदिग्ध केमिकल से जुड़ी सामग्री बरामद हुई है। पूछताछ में सामने आया कि यह मॉड्यूल ‘राइस’ नामक खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल कर देशभर में आतंकी हमलों की योजना बना रहा था।

एटीएस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आतंकियों का संबंध इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (आईएसकेपी) से है। जांच में यह भी पता चला कि ये लोग दिल्ली, अहमदाबाद और लखनऊ स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालयों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। यह कार्रवाई 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले में हुए घातक कार धमाके से ठीक पहले हुई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद मॉड्यूल के सदस्यों की गतिविधियों पर निगरानी कड़ी कर दी गई थी।

गिरफ्तार आतंकियों में हैदराबाद के डॉक्टर डॉ. अहमद सैयद भी शामिल हैं, जो हाल ही में चीन से लौटे हैं। उनके कब्जे से आईएसकेपी के नेता अबू खदीजा से जुड़ा डिजिटल साहित्य बरामद हुआ है, जिसमें पहचान छिपाने और गुप्त तरीके से काम करने के विस्तृत निर्देश शामिल हैं। एटीएस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों की जांच कर रही है ताकि इस आतंकी साजिश के पीछे काम कर रहे सभी लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा सके।

Related posts

पंजाब में डबल ब्लास्ट से हड़कंप, जालंधर और अमृतसर की घटनाओं से बढ़ी सुरक्षा चिंता!

News Author

केदारनाथ यात्रा 2026 से पहले पुलिस का हाई अलर्ट, 3 दिन चला सघन निरीक्षण अभियान!

News Author

भारत कोई धर्मशाला नहीं है: घुसपैठ के मुद्दे पर अमित शाह का बड़ा बयान, आंतरिक सुरक्षा पर दिया जोर!

News Author

Leave a Comment