Moradabad

31st December की रात पुलिस का मेगा प्लान, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी निगरानी

New Year 2026 Police Alert:
नववर्ष 2026 के स्वागत को लेकर पुलिस प्रशासन ने 31 दिसंबर की रात के लिए मेगा सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस और यातायात विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा।

रात 2 बजे तक रहेगा नो एंट्री

पुलिस प्रशासन के मुताबिक, 31.12.2025 की रात्रि नववर्ष कार्यक्रमों के चलते शहर में नो एंट्री व्यवस्था रात 02:00 बजे तक लागू रहेगी। इसी के साथ यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी रात 2 बजे तक निर्धारित की गई है।

हुड़दंगियों और दंगाइयों पर कड़ी नजर

31st Night पर हुड़दंग, झगड़ा या कानून तोड़ने वालों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई

यातायात पुलिस और चालान टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

  • शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइज़र से जांच
  • नियम उल्लंघन पर मौके पर चालान
  • गंभीर मामलों में वाहन सीज और कानूनी कार्रवाई

रूट डायवर्जन लागू, पुलिस ने की अपील

भीड़ और जाम से बचने के लिए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और नियमों का पालन करें।

पुलिस की जनता से अपील

पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि नववर्ष का जश्न शांति और सुरक्षित तरीके से मनाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

कुंदरकी में विधायक ठाकुर रामवीर सिंह की रात्रि चौपाल, अधिकारियों ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

News Author

18 अक्टूबर को मनाई जाएगी धनतेरस

News Author

₹17 लाख का झटका! WhatsApp पर ट्रेडिंग का झांसा देकर कारोबारी से साइबर ठगी, मुरादाबाद में FIR दर्ज

News Author

Leave a Comment