राजधानी दिल्लीराष्ट्रीय

Code ‘26-26’ क्या है? मसूद अजहर की नई साजिश, अयोध्या राम मंदिर समेत बड़े धार्मिक स्थल हाई अलर्ट पर

गणतंत्र दिवस से पहले देश में बड़े आतंकी हमले की साजिश को लेकर खुफिया एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है। इनपुट के मुताबिक पाकिस्तान-आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने अपनी योजना को कोड नेम ‘26-26’ दिया है। आशंका है कि 26 जनवरी 2026 से पहले देश के अलग-अलग हिस्सों में हमले की कोशिश की जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में जैश के कई ठिकाने तबाह किए गए थे और मसूद अजहर के कई करीबी मारे गए थे। इसके बाद से ही आतंकी संगठन बदले की नीयत से भारत में हमले की साजिश रच रहा है।

जैश के टारगेट पर कौन?

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक आतंकियों के निशाने पर प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। इनमें अयोध्या का राम मंदिर और जम्मू का रघुनाथ मंदिर प्रमुख रूप से शामिल बताए जा रहे हैं। खतरे को देखते हुए इन इलाकों में पहले से मौजूद सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती के साथ CCTV निगरानी और चेकिंग बढ़ा दी गई है।

दिल्ली समेत देशभर में अलर्ट

राजधानी दिल्ली, बड़े महानगरों और संवेदनशील इलाकों में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन और भीड़भाड़ वाले बाजारों में तलाशी अभियान और गश्त तेज कर दी गई है। कई राज्यों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीमें बनाई गई हैं।

गैंगस्टर नेटवर्क और सोशल मीडिया पर नजर

एजेंसियों को आशंका है कि इस साजिश में जैश-ए-मोहम्मद के साथ पंजाब-आधारित गैंगस्टर नेटवर्क की भी भूमिका हो सकती है। सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जहां आतंकी संगठन से जुड़े हैंडल युवाओं को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

संदिग्ध आतंकी की तस्वीर जारी

इस अलर्ट के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने फरार आतंकी मोहम्मद रेहान की तस्वीर भी सार्वजनिक की है, जो नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है और 2016 से फरार है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

सुरक्षा एजेंसियों की अपील

सरकारी सूत्रों के मुताबिक केंद्र और राज्य एजेंसियों के बीच लगातार समन्वय बना हुआ है। रोजाना उच्च-स्तरीय बैठकों में हालात की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन खतरे की गंभीरता को देखते हुए पूरे देश में हाई अलर्ट जारी रखा गया है।

Related posts

एयर इंडिया विमान के इंजन में लगी आग, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग!

News Author

‘फौज को ऑपरेशन में पूरी छूट’: जनरल नरवणे ने ‘जो उचित समझो, वो करो’ का असली मतलब बताया!

News Author

कराची आतंकी हमले पर पाकिस्तान ने भारत पर लगाया आरोप, कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब!

News Author

Leave a Comment