देश-विदेश ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab Train Blast: आधी रात को दहला पंजाब, RDX से उड़ाई गई मालगाड़ी, रेलवे ट्रैक के उड़े परखच्चे

Punjab Train Explosion News

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। सरहिंद क्षेत्र में नई रेलवे लाइन पर गुजर रही एक मालगाड़ी को शक्तिशाली विस्फोटक से निशाना बनाया गया। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में RDX जैसे हाई-एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल किया गया, जिससे रेलवे ट्रैक के परखच्चे उड़ गए और इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

रात 11 बजे हुआ जोरदार धमाका

यह धमाका रात करीब 11 बजे सरहिंद के खानपुर फाटक के पास हुआ, जब माल परिवहन के लिए बनाई गई नई रेलवे लाइन से एक मालगाड़ी गुजर रही थी। जैसे ही ट्रेन का इंजन फाटक के नजदीक पहुंचा, अचानक जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि रेलवे ट्रैक का करीब 3–4 फीट हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया।

इंजन उड़ा, चालक गंभीर रूप से घायल

धमाके में मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। चालक को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब स्थिर है। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच सकी।

इलाके में दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस

तेज धमाके की आवाज से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। पूरे क्षेत्र को घेरकर फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया।

RDX इस्तेमाल की आशंका, आतंकी एंगल की जांच

प्रारंभिक जांच में RDX के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश लगती है। आतंकी संगठनों की भूमिका से इनकार नहीं किया जा रहा। हालांकि, अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

बड़ा हादसा टला

रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह नई लाइन अभी ट्रायल फेज में थी और मालगाड़ी में कोई खतरनाक या कीमती सामान नहीं था। यदि इस रूट पर कोई पैसेंजर ट्रेन होती, तो बड़ा जानमाल नुकसान हो सकता था। सुरक्षा एजेंसियां अब रेलवे ट्रैक और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

Related posts

पाकिस्तान ने खुद सुना दी ऑपरेशन सिंदूर की सक्सेस स्टोरी

News Author

कश्मीर से उत्तराखंड तक सूनी पहाड़ियां: दिसंबर-जनवरी में क्यों नहीं गिरी बर्फ, क्या आने वाला है बड़ा जलवायु संकट?

News Author

फ्रांस यूं ही नहीं लगा रहा गुहार, भारत के वो 3 ‘ट्रंप’ कार्ड जिनसे हद में रहेगा अमेरिका

News Author

Leave a Comment