क्राइमफ़िल्मी दुनिया

Lawrence Bishnoi Gang: हैरी बॉक्सर का ऑडियो वायरल, रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को फिर धमकी; क्राइम ब्रांच जांच में जुटी

नई दिल्ली/मुंबई: बॉलीवुड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर एक बार फिर अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गैंग का गुर्गा बताए जा रहे ‘हैरी बॉक्सर’ का एक कथित ऑडियो/वॉयस नोट वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों को गंभीर धमकी दी गई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, इस वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि के लिए जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह वॉयस नोट किस डिवाइस, नेटवर्क और लोकेशन से भेजा गया।

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद बढ़ी चिंता

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब कुछ दिन पहले रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना भी सुर्खियों में रही थी। उस फायरिंग केस में भी बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था।

हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि हालात अब पहले जैसे नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के बाद गैंग पहले की तुलना में कमजोर हुआ है।

पुलिस को शक: गैंग के नाम पर डर फैलाने की कोशिश

मुंबई पुलिस के कुछ अधिकारियों का कहना है कि यह भी संभव है कि कुछ लोग बिश्नोई गैंग के नाम का इस्तेमाल करके फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हों।

इसी वजह से क्राइम ब्रांच ऑडियो की टेक्निकल जांच के साथ-साथ डिजिटल ट्रेल और कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है।

रणवीर सिंह से 1 करोड़ की रंगदारी का दावा

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि इस वॉयस नोट के जरिए रणवीर सिंह से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि वॉयस मैसेज की आवाज कथित तौर पर ‘हैरी बॉक्सर’ से मेल खाती है।

हालांकि पुलिस ने अब तक आधिकारिक रूप से इसकी अंतिम पुष्टि नहीं की है।

रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई

रिपोर्ट के मुताबिक धमकी सीधे रणवीर सिंह को नहीं, बल्कि उनके मैनेजर के मोबाइल नंबर पर भेजी गई थी। धमकी सामने आने के बाद एहतियातन रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

कुछ दिन पहले क्राइम ब्रांच ने रणवीर के मैनेजर का बयान भी दर्ज किया था। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह वॉयस नोट किसने और कहां से भेजा।

जांच जारी, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

फिलहाल मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है। पुलिस का फोकस ऑडियो की ऑथेंटिसिटी, भेजने वाले की पहचान और संभावित गैंग लिंक पर है।

Related posts

68 की उम्र में महाभारत के ‘कर्ण’ पंकज धीर का निधनकैंसर से हारे जंग

News Author

गवाही दी तो मार दिए जाओगे! मुरादाबाद में अनुज हत्याकांड के मुख्य गवाह पर सरेआम फायरिंग, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

News Author

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का निधन, सनी देओल ने दी मुखाग्नि—इंडस्ट्री में शोक

News Author

Leave a Comment