उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली बन गई है गैस चैंबर…” गोरखपुर में बोले CM योगी, AAP ने साधा निशाना

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के प्रदूषण और खराब आबोहवा को लेकर बड़ा बयान दिया है। गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि दिल्ली अब ‘गैस चैंबर’ जैसी हो गई है, जहां सांस लेना तक मुश्किल हो गया है।

सीएम योगी का यह बयान शनिवार (14 फरवरी) को सामने आया, जब वह गोरखपुर में एक कल्याण मंडपम के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जनता को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

स्वच्छता को लेकर CM योगी की अपील

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे सड़क पर कूड़ा न फेंके, गंदगी न फैलाएं और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करें। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक को नालियों या सड़कों पर फेंकने से पर्यावरण को भारी नुकसान होता है।

“दिल्ली में दम घुटता है…”

सीएम योगी ने दिल्ली के हालात पर टिप्पणी करते हुए कहा,
“आप देख रहे हो न, दिल्ली में कैसी घुटन भरी जिंदगी हो गई है। ऐसा लगता है जैसे गैस चैंबर में हों। AQI 400 से ऊपर है। दिल्ली में दम घुटता है, आंखों में जलन होती है, सांस लेने में दिक्कत होती है।”

उन्होंने आगे कहा कि डॉक्टरों को बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सलाह देनी पड़ती है कि वे घर से बाहर न निकलें।

“हम खुशकिस्मत हैं… यहां दमघोंटू माहौल नहीं”

सीएम योगी ने यूपी के माहौल की तुलना करते हुए कहा,
“हम खुशकिस्मत हैं कि यहां विकास तो है, लेकिन दम घुटने वाला माहौल नहीं है।”

उन्होंने गोरखपुर के वातावरण को बेहतर बताते हुए कहा कि यहां लोग खुलकर घूम सकते हैं और स्वच्छ हवा में सांस ले सकते हैं।

पर्यावरण बचाओ, पर्यावरण बचाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे, तो पर्यावरण भी हमारी रक्षा करेगा। उन्होंने “धरती माता” का जिक्र करते हुए लोगों से जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

AAP का पलटवार

सीएम योगी के इस बयान पर आम आदमी पार्टी ने निशाना साधा है। AAP नेता संजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि
“लगता है योगी आदित्यनाथ भूल गए कि दिल्ली में बीजेपी की ही सरकार है या फिर उन्होंने जानबूझकर मोदी और रेखा गुप्ता को एक्सपोज करने के लिए ये बयान दिया है।”

Related posts

पंचायत चुनाव 2026: मुरादाबाद में 15 लाख वोटर चुनेंगे गांव की सरकार, डिलारी में सबसे ज्यादा बढ़े मतदाता!

News Author

अंकित बालियान हत्याकांड पर गरमाई सियासत, अखिलेश यादव ने उठाया जाट समाज का मुद्दा; जयंत चौधरी ने दिया जवाब!

News Author

यूपी चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी में बढ़ी हलचल, अंदरूनी मतभेदों ने बढ़ाई अखिलेश यादव की चुनौती!

News Author

Leave a Comment