उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

गाजियाबाद 3 बहनों की मौत: केस में नए खुलासे, पिता की 3 शादियों का दावा

गाजियाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के भारत सिटी इलाके में तीन नाबालिग सगी बहनों की मौत का मामला अब और ज्यादा उलझता जा रहा है। 12, 14 और 16 साल की तीनों बहनों ने कथित तौर पर 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। शुरुआती जांच में मोबाइल और ऑनलाइन कोरियन गेम की लत को वजह माना गया, लेकिन अब परिवार के रिश्तों और पिता के अतीत को लेकर नए खुलासे सामने आ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चियों के पिता चेतन की तीन शादियां होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि चेतन अपनी दो पत्नियों (सुजाता और हिना) और 5 बच्चों के साथ सोसाइटी में रह रहे थे। खास बात ये है कि दोनों पत्नियां आपस में सगी बहनें हैं।

इसी बीच बच्चियों के नाना ने एक और चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने बताया कि करीब 6-7 साल पहले उनकी एक बेटी आंचल की भी चेतन के घर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हुई थी। उस समय परिवार ने इसे दुर्घटना माना और कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की।

वहीं, इस केस में पुलिस को घटनास्थल से 8 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिलने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि मौत के पीछे सच में गेम की लत थी या फिर इसके पीछे कोई और वजह छिपी हुई है।

Related posts

अमरोहा में बड़ा खुलासा: एक्सपायर्ड चिप्स-नूडल्स को नए पैक में बेचने का खेल

News Author

Sector 150 Noida Accident फॉग, लापरवाही और एक युवक की मौत

News Author

यूपी में बिजली कटौती पर अखिलेश यादव का हमला, गीत लिखकर साधा योगी सरकार पर निशाना!

News Author

Leave a Comment