तकनीकी क्षेत्र

Motorola आज रिवील करेगा अपना नया 5G स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion।

नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola आज अपनी Edge सीरीज का पहला 2026 मॉडल Motorola Edge 70 Fusion रिवील करने जा रही है। यह अपकमिंग 5G स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर पहले ही लिस्ट हो चुका है, जिससे इसके नाम और कलर ऑप्शन की पुष्टि हो चुकी है।

टीजर के मुताबिक कंपनी 23 फरवरी को फोन से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कर सकती है। इस डिवाइस को Pantone क्यूरेटेड शेड्स Blue Surf, Country Air और Silhouette में पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार Orient Blue और Sporting Green कलर ऑप्शन भी मिल सकते हैं।

डिजाइन की बात करें तो फोन में क्वाड कर्व्ड एज, टेक्सचर्ड बैक पैनल और सेंटर में Motorola लोगो देखने को मिल सकता है। रियर साइड पर स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल में ट्रिपल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिए जाने की उम्मीद है।

कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 50MP Sony Lytia प्राइमरी कैमरा और 32MP फ्रंट सेल्फी कैमरा मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसके साथ 8GB और 12GB RAM वेरिएंट आने की संभावना है।

फोन में 6.78 इंच का क्वाड कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass 7i दिया जा सकता है।

सबसे बड़ी खासियत 7000mAh की पावरफुल बैटरी हो सकती है, जिसे 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। माना जा रहा है कि यह फोन लंबी बैटरी लाइफ और दमदार परफॉर्मेंस के साथ मिड-प्रिमियम सेगमेंट में बड़ा विकल्प बन सकता है।

Related posts

सिंगापुर के लिए उड़ी IndiGo की फ्लाइट 2.5 घंटे बाद लौटी, 127 यात्रियों की अटकी सांसें!

News Author

सोशल मीडिया कंपनियों पर संसद सख्त: Meta, Google, X और Snapchat को संसदीय समिति ने किया तलब!

News Author

ChatGPT और AI चैटबॉट्स पर नया साइबर खतरा, Prompt Injection Attack से बढ़ी चिंता!

News Author

Leave a Comment